जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर कृषि उपज मंडी में आज सुबह-सुबह खाद्य विभाग ने छापा मार करवाई कर भारी मात्रा में चाइनीज लहसुन बरामद किया है। मंडी में खाद्य विभाग का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग ने व्यापारियों के यहां छापा मार कुछ लहसुन भी जब्त किया है। जिसे जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।
दरअसल खाद्य विभाग को जानकारी मिली थी कि बाजार में चाइनीज लहसुन बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कई दुकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। टीम ने मौके से लहसुन भी जब्त किया है। जिसे जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। खाद्य विभाग का कहना है की जांच रिपोर्ट के आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बतादें कि मार्केट में लहसुन के दाम ज्यादा होने पर चाइनीज लहसुन भी मार्केट में आ गया है। खाद्य विभाग का कहना है कि चाइनीज लहसुन के खिलाफ उनकी छापा मार कार्रवाई निरंतर जारी की जाएगी। खाद्य विभाग इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर मार्केट में चाइनीज लहसुन आया कहां से है और इसमें कौन लोग शामिल है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू