मुंबई.
महाराष्ट्र से एक और बड़ी चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक मरीज की बीमारियों से संबंधित रिपोर्ट डॉक्टर के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। मगर मुंबई से जो मामला सामने आया है वह बेहद चौंकाने वाला है। यहां एक अस्पताल में इस तरह लापरवाही की गई कि मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट को पेपर प्लेटें यानि खाने की प्लेट बना दी गईं। इसमें लोगों को खाना परोसकर दिया जा रहा है।
दरअसल, यह मामला मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल बताया जा रहा है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के मरीजों की रिपोर्ट को खाने की प्लेट बना दिया गया है। इतना ही नहीं इन प्लेट पर मरीजों तक के नाम लिखे हैं। वहीं ऊपर अस्पताल का नाम भी है। मामले पर जब हंगामा मचा तो अस्पताल प्रशासन ने छह कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पूर्व मेयर ने प्रशासन पर साधा निशाना
मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर उजागर करते हुए अस्पताल प्रशासन और नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने एक्स पर कहा, 'ये क्या हो रहा है? जागो प्रशासन…जिन्होंने यह किया है उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।'

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन