बीजापुर
गंगालूर परिक्षेत्र के ग्राम पदेडा में जमीन के अंदर दबाकर रखे अवैध सागौन वन विभाग ने जब्त किया. लकड़ी का बाजार मूल्य करीबन दो लाख रुपए आंका गया है. बुधवार को बीजापुर के वन विभाग एसडीओ देवेंद्र गौड ने टीम बनाई गई थी. टीम ने ग्राम पदेडा के तुलसी दुर्गम के घर में दबिश देकर 255 नग (3.048 घन मीटर) अवैध सागौन जब्त किया. लकड़ी की कीमत बाजार मूल्य के हिसाब से लगभग दो लाख रुपए आंकी गई है. कार्रवाई के दौरान मौके से पकड़े गए दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर जब्त लकड़ी को काष्टागार बीजापुर डिपो में भेजा गया. आगे की कार्रवाई जारी है.
बीजापुर वन विभाग के SDO देवेंद्र गौड़ ने कहा कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हमने एक टीम गठित कर आरोपी के घर भेजा, और मौके से दबिश देकर लगभग 3 घन मीटर की लकड़ी पकड़ा है, जिसका मार्केट वेल्यू लगभग 2 लाख रुपए से ज्यादा है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय