August 22, 2026

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के अस्पताल में भर्ती, हालात नाजुक

 पुणे

 भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अचानक अस्पताल में भर्ती हो गई हैं. प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (89) को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया.

भारती अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल (बुधवार) रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है. उनकी हालत स्थिर है. उनका उपचार किया जा रहा है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं.’

पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं. उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं.

You may have missed