गौरेला पेंड्रा मरवाही.
छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय अजीत प्रमोद कुमार योगी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर गौरेला के ज्योतिपुर में स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या सहित सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेंड्रा गौरेला मरवाही सहित प्रदेश भर के उनके समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में डॉक्टर रेणु जोगी पुत्र अमित जोगी पुत्रवधू ऋचा जोगी सहित उनके समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशाल हृदय अजीत जोगी की पुण्यतिथि के अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और स्वर्गीय अजीत जोगी की पुण्य स्मरण को याद करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। गौरेला पेंड्रा मरवाही की मिट्टी को गौरवान्वित करने वाले स्वर्गीय अजीत जोगी ने अपने गृह जिले सहित प्रदेश का नाम देशभर में फैलाया। प्रारंभिक जीवन अभाव में रहने के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा के बूते फर्श से अर्श तक का सफर तय किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग स्वर्गीय अजीत जोगी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे हुए थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय