August 26, 2026

सफलतम Durg Flower Show का चौथा वर्ष,फूलों ने लोगों को किया आनंदित

दुर्ग
दुर्ग निगम द्वारा फ्लावर शो का आयोजन किया गया। राजेंद्र पार्क में पुष्प प्रदर्शनी देखने सुबह से देर रात तक लोग जुटते रहे। यह भव्य फ्लावर शो का चौथा वर्ष है। फ्लावर शो में लोगों ने विभिन्न प्रजाति के रंग-बिरंगे फूलों को देखकर खासे आनंदित हुए। वहीं बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में पर्यावरण से संबंधित कलाकृति उकेर कर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। चाक से दीए बनाने के स्टाल में बच्चों की कतार लगी रही। यहां बच्चों ने अपने हाथों से दीए बनाकर काफी उत्साहित नजर आए। भव्य फ्लावर शो में लोगों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया था। लोगों के बीच बना राम वन गमन पथ आकर्षण का केंद्र रहा।

फ्लावर शो में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माडल्स ने आकर्षित किया। इन माडलों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, गोठान, गोबर से बने पेंट,पौनी पसारी योजना, गोधन योजना, धनवंतरी मेडिकल योजना, ,शासन के चार साल बेमिसाल सहित अन्य शामिल रही। कार्यक्रम में पर्यावरण सुधार का संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। साथ ही विभिन्ना प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टाल ने भी लोगों को लुभाया।

फूलों की आकृतियों ने लोगों को लुभाया

विभिन्न प्रकार से फूलों और फलों को आकार देकर आकर्षित ढ़ंग से प्रदर्शनी में लगाई गई, जो आगंतुकों को लुभाती रही। इसमें फूलों से कलश, फूलों की अन्य आकृतियों को आकर्षक ढंग से बिखेरा गया था। छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित स्लोगन व अन्य प्रदर्शनी भी लोगों का ध्यान आकृष्ट करते रही। आयोजन स्थल पर ही लोक संस्कृति का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों और कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

You may have missed