भोपाल.
उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा ऑनलाइन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) पोर्टल सह एंड्रॉइड ऐप का निर्माण किया गया है। जो ऑनलाइन प्रशिक्षण के साथ प्रमाण पत्र देगा। सेडमैप स्किल्स डॉट इन (cedmap skills.in) एप को डाउनलोड कर इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। प्रत्येक विषय पर जानकारी के साथ हर वीडियो के अंत में प्रश्नोत्तरी अंक भी रखे गए हैं।
प्रत्येक मॉड्यूल के बाद एक टेस्ट पेपर देना होता है। एक टेस्ट पेपर पास करने के उपरांत अगले मॉड्यूल पर जा सकते हैं और अंत में प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (डीआईसी) अंतर्गत संचालित शासकीय स्वरोजगार योजनाओं की सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए ईडीपी सर्टिफिकेट आवश्यक होता है। इसके लिये 24 घण्टे के ऑनलाइन प्रशिक्षण के बाद डाउनलोड किया गया प्रमाण पत्र भी मान्य है।
सेडमैप द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली वीडियो सामग्री का निर्माण कर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों और ऑनलाइन लाइव कक्षाओं के द्वारा भी अधिकाधिक लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की योजना को साकार किया जा रहा है। ऑनलाइन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) पोर्टल सह एंड्रॉइड ऐप के निर्माण से अधिक से अधिक युवा लाभान्वित होंगे।
ईडीपी एक व्यापक कार्यक्रम है जो इच्छुक और छोटे व्यवसाय उद्यमियों के लिए व्यावसायिक उद्यमों की स्थापना को सुविधाजनक बनाने और मौजूदा व्यावसायिक इकाइयों के विकास के साथ क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। पाठ्यक्रम में पठन सामग्री, वीडियो आधारित ट्यूटोरियल, मूल्यांकन और लाभार्थी को व्यावसायिक उद्यम स्थापित करने के लिए अपने व्यावसायिक विचार को परिपक्व करने में सहायता करने के लिए केस आधारित दृष्टिकोण भी पाठ्यक्रम में प्रदान किया जाता है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू