भोपाल
मध्य प्रदेश में फिर एक बार बारिश का दौर शुरू होने वाला है. तेज आंधी के साथ बारिश एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों को भीगाएगी. प्रदेश के सागर, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर संभाग के जिलों में आंधी-बारिश के बाद पारा गिरा है. वहीं छतरपुर, उमरिया, अनूपपुर में 1-1 सेमी तक बारिश दर्ज की गई है. वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहा है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 27 अप्रैल से प्रदेश मे नया सिस्टम बनेगा, जिसके चलते 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश भी देखी जा सकती है. फिलहाल बने सिस्टम का असर बुंदेलखंड अचल क्षेत्र के छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में देखने को मिलेगा, जिससे हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
प्रदेश में गिरा तापमान
मध्य प्रदेश में आंघी-तूफान और बारिश के बाद कई शहरों का तापमान गिर गया है. मौसम विभाग के मुताबिक सागर, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इन संभागों को छोड़ दे तो दूसरी जगह तापमान सामान्य रहा है जिससे पारा उतार-चढ़ाव भरा नहीं रहा. इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग में भी तापमान सामान्य रहा है.
दो दिन बाद बनेगा नया सिस्टम
मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में दो दिन बाद नया सिस्टम बनने की बात कही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 27 अप्रैल से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है. इस सिस्टम का असर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मई के पहले सप्ताह तक देखने को मिलेगा. तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू