फुनगा
मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि 01 ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध रेत खनिज कटना नदी धनपुरी से उत्खनन कर परिवहन कर ग्राम धनपुरी फुनगा तरफ आ रहा है । सूचना को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से फुनगा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर उक्त ट्रेक्टर को रोका गया । मुखबिर के पहचान के आधार पर स्वराज ट्रेक्टर क्र MP 65 ZA 7452 के ट्रेक्टर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम आशाजैंन केवट पिता भोले केवट उम्र 20 वर्ष निवासी पडरिया थाना अमलई जिला शहडोल व ट्रेक्टर मालिक का नाम पता पूछने पर राजभान पटेल पिता स्व0 हनुमान प्रसाद पटेल उम्र 47 वर्ष निवासी धनपुरी थाना भालूमाड़ा को होना बताया है ।
ट्रेक्टर में लोड रेता के संबंध में दस्तावेज मांगने कोई भी वैध दस्तावेज ना होना बताया है । ट्रेक्टर ट्राली मे 03 घन मीटर रेता कीमती 5,000/- रू.व ट्रेक्टर ट्रॉली कीमती 600000/- कुल मशरूका 605000/- रू. को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है । आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 357/24 धारा 303(2),317(5) बीएनएस व 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हिकल एक्ट की धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है ।
अवैध रेत खनिज परिवहन जप्ती की उक्त कार्यवाही में -चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक, सउनि कोमल अरजरिया, प्र.आर. प्रआर 48 सुजीत सिहं, आर.345 राकेश कनासे, 359 अमन दुबे सै.105 रामकमल तिवारी शामिल रहे ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू