October 24, 2026

छात्राओं ने जाना अध्ययन कैसे करें

रायपुर

वाणिज्य परिषद द्वारा गुरूकुल महिला महाविद्यालय द्वारा बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यशाला को ब्रेन वर्ल्ड संस्था की लाची टंडन ने छात्राओं को अध्ययन कैसे करे इस बारे में जानकारी से जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने याद रखने का नियम, लम्बी सूची कैसे याद रखे, अपने दिमाग को कैसे जाने, दिनांक रेखाएं कैसे याद रखे, सामान्य ज्ञान कैसे याद करे, मस्तिष्क का महत्व और इसके उपयोग कैसे करे की जानकारी स्टोरी व प्रैक्टिकल के माध्यम से बताई। इस दौरान छात्राओं ने कई सवाल भी किए और लाची ने उनके जवाब भी दिए। इस अवसर पर वाणिज्य परिषद के सचिव डॉ राजेश अग्रवाल, कविता सिलवाल,रात्रि लहरी,मान्य शर्मा,ज्योति वर्मा व छत्राएँ  उपस्थित रहे मंच संचालन डॉ राबिया खान ने किया।

You may have missed