भोपाल
कौशल विकास और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल की पहल पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के लिए विश्व स्तरीय ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल और प्रदेश के सभी आईटीआई में कई एडवांस कोर्सेस प्रारंभ किए गए हैं।
विश्वस्तरीय संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए एडवांस ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी,एडवांस मैकेनिकल टेक्नोलॉजी, एडवांस मैकाट्रोनिक्स एवं एडवांस मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल सर्विसेज सहित अन्य कई नवीनतम पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर कई क्षेत्रों में रोजगार और स्व-रोजगार के मार्ग प्रशस्त होंगे। पहले प्रवेश लेने वाले आवेदकों को निःशुल्क आवासीय सुविधा दी जाएगी। आवेदक प्रवेश के लिए 20 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी https://globalskillspark.in/ से प्राप्त की जा सकती है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन