वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा होगा सम्मान
फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश से भी मिलेंगे
राज्यपाल विदेश प्रवास पर रहेंगे 11 से 18 सितम्बर तक
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पटेल को 14 सितंबर 2023 को ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह लंदन के स्थानीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आयोजित होगा। प्रवास के दौरान राज्यपाल पटेल फ्रेड्स ऑफ मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल समारोह में सम्मिलित होने के लिए 11 सितंबर को लंदन के लिए प्रस्थान करेंगे। लंदन से प्रवास उपरांत 18 सितंबर को भारत लौटेगें।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन