भोपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के नवगठित विश्वविद्यालयों क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन, क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना, रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के प्रथम कुलगुरूओं की नियुक्ति कर दी है। तीनों कुलगुरूओं का कार्यकाल 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो, रहेगा।
क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन के कुलगुरु डॉ. कोरी बने
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन का कुलगुरु आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय भोपाल के फार्मेसी विभाग के निदेशक एवं सदस्य, पी.सी.आई., नई दिल्ली डॉ. मोहन लाल कोरी को नियुक्त किया है।
क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना के कुलगुरु डॉ. यादव बने
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना का कुलगुरु बुंदेलखण्ड पी.जी. कॉलेज, झांसी (उ.प्र.) के राजनीति विज्ञान विभाग एवं शोध केन्द्र के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. किशन यादव को नियुक्त किया है।
रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के कुलगुरु डॉ. मिश्रा बने
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर का कुलगुरु प्रोफेसर जी.एस. कॉलेज ऑफ कामर्स एण्ड इकनॉमिक्स, जबलपुर(म.प्र.) डॉ. विनोद कुमार मिश्रा को नियुक्त किया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान