खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल स्पेशल ओलंपिक टॉर्च हेंड ओवर कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में स्पेशल ओलंपिक दल में शामिल प्रदेश के प्रतिभागियों को मशाल सौंपी। उन्होंने हरी झंडी दिखा कर मशाल वाहकों को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण और पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, चेयरमेन स्पेशल ओलंपिक (भारत) श्रीमती मल्लिका नड्डा उपस्थित रही। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने खिलाड़ियों के बीच पहुँच कर उत्साह-वर्धन किया और उनके साथ समूह चित्र खिंचवाया।
सदस्य स्पेशल ओलंपिक (भारत) दीपांकर बेनर्जी ने बताया कि मशाल विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए मध्यप्रदेश आई है और यहाँ से दिल्ली और फिर बर्लिन जाएगी। बर्लिन में 17 से 25 जून 2023 तक स्पेशल ओलंपिक होगा, जिसमें 175 देश के एथलीट भाग लेंगे। स्पेशल ओलंपिक में भारतीय प्रतिनिधि दल में 300 सदस्य शामिल होंगे। इनमें 225 स्पेशल खिलाड़ी और 75 प्रशिक्षक शामिल हैं।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन