भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से राजभवन के अतिथि गृह में आज शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रीमती पटेल का स्वागत किया। दोनों प्रदेशों के राज्यपालों ने परस्पर विकास के विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा कर उपहारों का आदान-प्रदान किया।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प उपहारस्वरूप उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को प्रदान किए। उन्होंने चंदेरी के बुनकरों द्वारा निर्मित अंगवस्त्रम् और ब्रॉस की कलाकृति (कलश) उपहार के रूप में प्रदान किए। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भगवान श्रीरामलला की प्रतिकृति और इत्र भेंट किया। भेंट उपरांत राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को भोपाल राजभवन से उज्जैन के लिए विदाई दी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान