अयोध्या
अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने आये कानपुर के तीन युवकों की कोतवाली क्षेत्र में सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संत तुलसीदास घाट पर सरयू स्नान के दौरान श्रद्धालुओं का एक दल हादसे का शिकार हो गया। एक श्रद्धालु को बचाने के चक्कर में तीन की डूबकर मौत हो गयी। हालांकि इनके तीन साथी सकुशल बच गए हैं।
पुलिस के अनुसार कानपुर नगर जिले के बरर थाना क्षेत्र के वल्डर् बैंक कॉलोनी निवासी युवकों का एक दल रामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या आया था। दल में शामिल सभी युवक संत तुलसीदास घाट पर सरयू में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सरयू का जलस्तर कम होने के चलते एक युवक गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसको भरसक बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता न मिली।
पुलिस ने बताया कि नयाघाट पर तैनात जल पुलिस के जवान और स्थानीय नाविक मौके पर पहुंचे लेकिन हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में रवि मिश्रा 20 वर्ष, प्रांशु सिंह चौहान 18 वर्ष व हर्षित अवस्थी 18 वर्ष की मौत हुई है। जल पुलिस ने तीनों के शव को बरामद कर लिया है, जबकि इनके साथियों कृष्णा सहगल, तनिष्क पाल व अमन शर्मा को सुरक्षित बचा लिया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान