उज्जैन
उज्जैन जिले के उन्हेल में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल देखने को मिली। उन्हेल में कचहरी चौक पर नगर परिषद द्वारा उस्तादों के स्वागत समारोह के दौरान बैंड की धुन पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
ताजिया जुलूस के दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। दरअसल, उज्जैन के पास उन्हेल में मोहर्रम के जुलूस का एक वीडियो सामने आया है। गंगा जमुनी तहजीब का यह बेमिसाल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जुलूस का फूल-माला से स्वागत हुआ
बुधवार सुबह मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। कचहरी चौराहे पर नगर परिषद द्वारा जुलूस का स्वागत किया जा रहा था। परिषद अध्यक्ष, पार्षदों और हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस का फूलों की माला से स्वागत किया, जिस दौरान बैंड की धुन पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
हिंदू-मुस्लिम सहित सभी धर्मों के लोग देश को आगे बढ़ाएं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। उन्हेंल में मुस्लिम समाज के लोग भी दिल से हुए इस स्वागत की सराहना कर रहे हैं। मुस्लिम समाज का मानना है कि हिंदू-मुस्लिम सहित सभी धर्मों के लोग एक होकर देश हो आगे बढ़ाएं। इसी से हम सभी की तरक्की होगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान