रोहतक
हरियाणा विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सबसे सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। जिसके बाद कादियान अन्य विधायकों को शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने वाले विधायकों में 40 विधायक ऐसे होंगे जो पहली बार शपथ लेंगे, इनमें भाजपा के 23 और कांग्रेस के भी 13 विधायक शामिल हैं।
हरियाणा विधानसभा में विधायक पद की शपथ समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिन विज, अरविंद शर्मा भी पहुंचे हैं। शपथ समारोह के दौरान विधायक हरविंदर कल्याण और आदित्य सुरजेवाला ने विधायक पद की शपथ ली है।
विधानसभा में नहीं दिखेगी ये बुलंद आवाज
इस बार पूर्व सीएम मनोहर लाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा, कंवरपाल गुर्जर व जेपी दलाल की आवाज सुनने को नहीं मिलेंगी। इनमें से मनोहर लाल केंद्र में पहुंच गए हैं तो किरण चौधरी राज्यसभा में। वहीं, कई विधायक चुनाव हार गए हैं।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन