भोपाल
हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर मध्यप्रदेश के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। हमें उम्मीद थी की निश्चित रूप से भाजपा की सरकार ने जो 10 सालों में काम किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं बधाई देता हूं। मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है।
मध्यप्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि- हरियाणा में ऐतिहासिक बहुमत मिला। जम्म कश्मीर में भी पार्टी मजबूत हुई है। पीएम मोदी के नेतृत्व को अमित शाह, जेपी नड्डा की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा की जनता ने राहुल गांधी की जलेबी बना दी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोप पर बोले- 9 बजे क्या बोल रहे थे। अब हार, नाकामी, अपने नेता की नाकामी का ठीकरा फोड़ रहे हैं। परिवार वाद, जातिवाद, गुंडिज्म को आइना दिखाया है। किसान, गरीबों ने आशीर्वाद दिया है। हरियाणा चुनाव में जीत पर बीजेपी जश्न मना रही है। लोगों को जलेबी खिलाई गईं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान