बदायूं
शहर की जामा मस्जिद नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 6 अप्रैल लगा दी है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका दायर की है। अदालत में अभी याचिका की पोषणीयता पर सुनवाई चल रही है।
याचिका खारिज करने की कर चुके हैं मांग
पक्षकार जिला प्रशासन, जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी, वक्फ बोर्ड, पुरातत्व विभाग सभी अपना पक्ष रखकर याचिका खारिज करने की मांग कर चुके हैं। वादी पक्ष के अधिवक्ता वेद प्रकाश साहू का कहना है कि उनकी ओर से पिछली तारीख पर कमीशन गठित कर सर्वे के लिए आवेदन दिया था। जिस पर आज अदालत का कोई आदेश जारी होने की संभावना थी। अदालत ने अब सुनवाई के लिए अगली तारीख छह अप्रैल की तय कर दी है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया