उज्जैन
महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) प्रबंध समिति की ओर से जल्दी एक हाईटेक कॉल सेंटर (Hi-tech call center) की शुरुआत की जाने वाली है। इस कॉल सेंटर के जरिए भक्तों को मंदिर से जुड़ी तमाम तरह की जानकारी फोन के जरिए मिल सकेगी। इस कॉल सेंटर का नंबर भी 4 डिजिट का ही रखा जाएगा ताकि श्रद्धालु इसे आसानी से याद रख सकें।
इन दिनों महाकालेश्वर में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से महाकाल मंदिर समिति द्वारा नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। देश और दुनियाभर से आने वाले भक्तों को मंदिर में होने वाली आरती, पूजा, त्यौहार की व्यवस्था, मंदिर खुलने और बंद होने का समय, ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था, रुकने के लिए होटल धर्मशाला से संबंधित जानकारी अच्छे से पता नहीं होती है। यही सारी जानकारी भक्तों को आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए अगले हफ्ते से महाकाल लोक में कॉल सेंटर की शुरुआत की जाएगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि 11 अक्टूबर के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक ही इजाफा हो गया है। जल्द ही नया कॉल सेंटर शुरू होगा, हालांकि इसके पहले से ही हेल्प डेस्क चलाया जा रहा है लेकिन कॉल सेंटर के जरिए दूरदराज इलाके में बैठे भक्तों को भी फोन के जरिए मंदिर से संबंधित जानकारी मिल सकेगी।
24 घंटे खुला रहेगा कॉल सेंटर
जानकारी के मुताबिक कॉल सेंटर एक मल्टीनेशनल कंपनी की तरह काम करेगा और 24 घंटे खुला रहेगा। जब भी श्रद्धालु कॉल करेंगे तो सबसे पहले उन्हें लैंग्वेज सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। भक्तों को जैसी भी मदद की जरूरत होगी वह सिलेक्ट करके आगे बढ़ सकेंगे। रात में कॉल सेंटर में 10 लोगों को बैठाया जाएगा जो भक्तों से कॉल पर बात करेंगे।
एक साथ चलेगी 180 लाइन
मंदिर में तैयार किए जा रहे हैं इस कॉल सेंटर को हाईटेक तरीके से बनाया जा रहा है। ऐसी व्यवस्था तैयार की जा रही है कि यदि 180 लोग एक साथ भी कॉल कर लेते हैं तो उन्हें लाइन व्यस्त नहीं मिलेगी। सॉफ्टवेयर में जानकारी डाली गई है सबसे पहले भक्तों को यहीं मिलेगी। इसके अलावा भक्त कुछ और जानना चाहते हैं तो वह प्रतिनिधि से बात कर सकते हैं।
दर्ज हो सकेगी शिकायत
इस कॉल सेंटर पर भक्त मंदिर से संबंधित जानकारी एकत्रित करने के अलावा अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। किसी भी भक्तों को दर्शन के दौरान या भस्म आरती की परमिशन में कोई परेशानी आती है तो वह अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। फिलहाल महाकाल मंदिर की ओर से हेल्पलाइन नंबर 18002331008 चलाया जा रहा है जिस पर लगभग रोज ढाई सौ कॉल आते हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू