भोपाल
भाारत सरकार द्वारा शहरी अवसंरचना विकास निधि (यूआईडीएफ) के संचालन के लिए हाईपावर संचालन समिति का गठन किया है। इसमें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्य सचिव के अलावा इस समिति में छह अन्य आईएएस अधिकारियों को शामिल किया गया हे।
अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरल मंडलोई, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला को शामिल किया गया है।
इसमें संचालक बजट को सदस्य सचिव बनाया गया है। यह हाईपावर कमेटी प्रशासकीय विभागों द्वारा प्रस्तावित ऐसी परियोजनाओं का परीक्षण कर अपनी अनुशंसाएं देगी जिससे शहरी अवसंरचना विकास निधि अंतर्गत ऋण सहायता अंतर्गत ऋण प्राप्त किया जाना प्रस्तावित हो।
समिति द्वारा योजना, परियोजना की आवश्यकता उससे राज्य को होंने वाले लाभ उसकी लागत व आर्थिक दृष्टि से उसकी उपयोगिता आदि बिन्दुओं पर विचार किया जाएगा। यदि किसी अन्य प्रशासकीय विभाग की योजना, परियोजना शहरी अवसंरचना विकास निधि (यूआईडीएफ) अंतर्गत ऋण सहायता की परिधि में आती है उस स्थिति में संबंधित प्रशासकीय विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव को बैठक में आमंत्रित किया जाएगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू