October 21, 2026

कुलगाम ऑपरेशन के पीछे की वास्तविक भावनाओं को सामने लाने में मैं अपना योगदान दे रही हूं: सुरभि चंदना

मुंबई

एक्ट्रेस सुरभि चंदना रक्षक-इंडियाज ब्रेव्स: चैप्टर 2 का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कुलगाम ऑपरेशन की बारीकियों को दिखाने में अपना योगदान दे रही हैं। एक्ट्रेस सुरभि चंदना रक्षक-इंडियाज ब्रेव्स: चैप्टर 2 का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस करती हैं।

उन्होंने कहा कि वह कुलगाम ऑपरेशन की बारीकियों को दिखाने में अपना योगदान दे रही हैं। रक्षक की दूसरी इंस्टॉलमेंट में बरुण सोबती और विश्वास किनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सुरभि, जो कुबूल है, इश्कबाज और नागिन 5 जैसे टीवी शो में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, राष्ट्रवाद के वास्तविक सार को दशार्ते हुए बहादुरी और बलिदान की इस कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। सुरभि ने शो के बारे में बात करते हुए कहा, रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स: चैप्टर 2 भारतीय सेना और उनके परिवारों के बलिदान के लिए एक श्रद्धांजलि है।

मैं इस यात्रा का हिस्सा बनने और कुलगाम ऑपरेशन के पीछे की वास्तविक भावनाओं को सामने लाने में अपना योगदान देने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं। कहानी नायब सूबेदार सोमबीर सिंह की प्रेरक यात्रा को उजागर करती है, जो कर्तव्य के दौरान शहीदों द्वारा किए गए बलिदान की अनकही कहानी का पता लगाती है। जगरनॉट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित सीरीज जल्द ही अमेजन मिनीटीवी पर प्रीमियर होगी।

You may have missed