यह चुनाव मै नहीं हम लड़ रहे है,मेरे कार्यकर्ता और विधानसभा की जनता ही मेरे नेता है
धार
धार विधानसभा क्षेत्र 201 के निर्दलीय प्रत्याक्षी कुलदीप मोहन सिंह बुन्देला का जनसंपर्क लगातार तुफानी रूप से जारी है। बुन्देला ने शनिवार को विधानसभा के ग्राम उटावद एवं पिपलखेड़ा मे अपने सैकड़ों युवा समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया जिसमें बडी संख्या मे महिलाएं एवं बुजुर्ग शामिल थे।
सर्व प्रथम बुन्देला ने ग्राम उटावद पंहुच कर मंदिर मे दर्शन किये और गुरूजी के पैर छूकर विजय होने का आशीर्वाद लिया।दर्शन के पश्चात उटावद चौराहा पर बुन्देला को ग्रामीणों द्वारा केले से तोला गया एवं महिलाओं द्वारा तिलक लगाकर,आरती उतारकर बुन्देला को जीत का आशीर्वाद प्रदान किया उसके पश्चात गांव के अन्दर पटेल परिवार एवं रघुवंशी परिवार द्वारा भी बुन्देला को केले से तोला गया। कई जगह बुन्देला को साफे बांधकर भी स्वागत किया गया।उटावद मे बुन्देला की एक सभा भी हुई जिसमें बुन्देला ने अपने उद्बोधन मे कहा की यह चुनाव मे किसी नेता के भरोसे नहीं लड रहा हु यह चुनाव हम लड रहे है आप ही मेरे नेता हो मै आपका सेवक बनकर हमेशा आपके साथ खडा रहूंगा।
बुन्देला के इन वचनों से खुश होकर ग्रामीणों ने तालियों से बुन्देला का स्वागत किया इस अवसर पर धार नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह डंग, कमल राठौड़, मनोज पाटीदार,एवं सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।आज मंगलवार को धार विधानसभा के ग्राम उमरिया, बगोदा,बकसाना,बिचौली,चम्बल बडौदा, निजामपुरा, छोटा निजामपुरा, कराडिया,नयापुरा, सैजवानी,एकलदूना, नारायणपुरा, मे बुन्देला का जनसंपर्क रहेगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू