इंदौर
दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नाराजगी जताई. तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि शांति भंग करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा.
BJP के वरिष्ठ नेता विजयवर्गीय ने उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर वे मेरे हाथ लग गए तो मैं उन्हें उल्टा लटका दूंगा और पूरे शहर में घुमाऊंगा. इस शहर में कोई अशांति नहीं फैला सकता."
इंदौर-1 से विधायक ने दावा किया, "इस मामले में प्रशासन बहुत सक्रियता से काम कर रहा है, लेकिन अगर ऐसा लगता है कि हमें भी इसमें शामिल होने की जरूरत है, तो हम पीछे नहीं हटेंगे. हम इस शहर के लिए कुछ भी कर सकते हैं."
विजयवर्गीय पीड़ित परिवार से भी मिले. उनसे क्षेत्र की एक महिला ने कहा कि हमें डराया जाता है. इस पर मंत्री ने कहा कि अब किसी की हिम्मत नहीं होगी.
पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंचे थे. इलाके में अप्रिय स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए एहतियात के लिए फोर्स भी तैनात किया गया है.
बता दें कि शहर के छत्रीपुरा थाना इलाके में 1 नवंबर को पटाखे फोड़ने को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में 6 लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे. पुलिस के अनुसार, इस घटना के सिलसिले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू