इंडियन डेंटल एसोसिएशन भोपाल ब्रांच की एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन
भोपाल
भोपाल में माउथ कैसर के उपचार के लिए डेडीकेटेड हॉस्पिटल बनवाने के लिए पहल करूंगी। यह बात पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कही है। श्रीमती गौर रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन भोपाल ब्रांच की एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थी।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने डेंटल ट्रीटमेट को हेल्थ इंश्योरेंस में शामिल करवाने की बात भी कही। एसोसिएशन की वर्कशाप में बताया गया कि हेल्थ इंश्योरेंस में डेंटल ट्रीटमेंट शामिल नहीं है, इसे शामिल करवाया जाए। इसके साथ जानकारी दी गई कि माउथ कैंसर के मामले में हर आठवा मरीज भोपाल का है। इसलिए भोपाल में माउथ कैंसर के लिए डेडीकेटेड हॉस्पिटल शुरू किया जाए। वर्कशॉप में इंडियन डेंटल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. सुखदा सिंह, सचिव डॉ. सौरभ दांतरे, कोषाध्यक्ष डॉ. वेदांत गुप्ता, गेस्ट लेक्चरर डॉ. वर्षा राव सहित डेंटिस्ट उपस्थित थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान