भोपाल
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्याज, टमाटर और आलू के दाम गिरते हैं तो किसान को नुकसान होता है, इसलिए आईसीएआर लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर मॉडल रेट तय करेगा। बाजार रेट से अंतर पर नुकसान केन्द्र और राज्य सरकार 50-50% वहन करेंगे। शिवराज महाराष्ट्र में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही।
शिवराज ने कहा कि प्याज के एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाया गया है, एक्सपोर्ट शुल्क 40% से घटाकर 20% किया गया है। जिससे प्याज के दामों में वृद्धि हुई है। पाम ऑयल मलेशिया, इंडोनेशिया से जीरो पर्सेंट ड्यूटी पर आयात किए जाते थे, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 27.5% की गई है। ताकि किसान को सोयाबीन के ठीक दाम मिल सके।
केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार को दी अनुमति, MSP पर सोयाबीन खरीदें
सोयाबीन की एमएसपी है 4892 रुपए, केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को अनुमति दी है कि, वह एमएसपी पर सोयाबीन खरीदें। सोयाबीन में नमी की सीमा को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है।
एमपी के किसानों को भी होगा फायदा
केंद्रीय मंत्री के इस ऐलान के बाद मध्य प्रदेश के किसानों को भी राहत मिल गई है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू