सिंगरौली
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों सिंगरौली क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार बड़ी तेजी से फल फूल रहा है रात के अंधेरे से लेकर सुबह तक बेखौफ होकर परिवहन किया जाता है पूर्व में भी एक मामला संज्ञान में आया था बलियारी में अवैध बालू उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर नाबालिक चालक को पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा ने खुद बीती रात ट्रैक्टर को रोका जिसका वीडियो वायरल हो रहा है मगर आज दिनांक तक रेत के अवैध कारोबारी पर कोई शिकंजा जिला प्रशासन द्वारा नहीं कसा जा रहा है
जिससे रेत माफिया का हौसले बुलंद है जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग की कोई कार्यवाही न होने से प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है अगर ऐसा नहीं है तो इन अवैध रेत कारोबारी पर कब कार्यवाही होगी यह तो कार्रवाई होने के बाद ही आमजन को पता चल सकेगा वही शासन को भी रॉयल्टी पर चूना लग रहा है सरकार का भी काफी नुकसान इस अवैध रेत माफियाओं के द्वारा किया जा रहा है शासन को इस ओर ध्यान आकर्षित करना होगा ताकि अवैध रेत के इस कारोबार पर पूर्ण रूप से लगाम लगाया जा सके

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान