भोपाल
निवाड़ी जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 38 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इसमें से भारत सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 16 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 22 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि स्वीकृत राशि से होने वाले कार्यों में 56 किलोमीटर 132 केव्ही लाइन निर्माण, एक नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 10 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 16 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 348 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 1032 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 109 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं।
इससे निवाड़ी जिले की लगभग 4 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की पूर्ति हो सकेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू