बरेली
यूपी के बरेली में सिपाही की गंदी हरकतें सामने आई है। आरोप है कि एक छात्रा को शादी का झांसा देकर सिपाही ने कई बार संबंध बनाए। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। प्रैग्नेट होने पर गर्भपात करा दिया। लड़की ने जब शादी के लिए कहा तो सिपाही मुकर गया और कहा कि उसे कही और दहेज में 40 लाख रुपये मिल रहे हैं। जब युवती ने दबाव डालने की कोशिश की तो युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। अब पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
ये मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। बीए की छात्रा ने बताया कि तीन साल पहले एक शादी के दौरान उसकी मुलाकात कासगंज के युवक से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी तो उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद वह नौकरी लगने के बाद शादी की बात कहने लगा और जगह-जगह बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी पुलिस में नौकरी लग गई तो उसने शादी से इनकार कर दिया है। इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया। दो जून को आरोपी मिलने के बहाने छात्रा के घर पहुंचा। शारीरिक संबंध बनाने के बाद कहा कि दूसरी जगह उसे दहेज में 40 लाख रुपये मिल रहे हैं और शादी से इनकार कर दिया। विरोध पर उसने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी।
छात्रा ने कांस्टेबल की हरकत से तंग आकर अब एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। पीडिता ने बताया कि युवक अब वर्दी का रौब दिखाते हुए धमकी दे रहा है। वहीं, इस मामले में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने आला अधिकारियों को आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया