बरेली
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक तीन तलाक पीड़िता ने हलाला के डर से हिन्दू युवक से शादी कर ली। शादी के बाद शाहना अब शारदा बन गई है। बुलंदशहर की रहने वाली तीन तलाक पीड़िता ने बरेली के बहेड़ी के रहने वाले प्रेमी से बुधवार को एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों बेहद खुश हैं। पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं।
बुलंदशहर की रहने वाली तीन तलाक पीड़िता शाहना ने मंगलवार को वैलेंटाइन डे के दिन इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में प्रेमी ओमप्रकाश से शादी कर ली। हिंदू प्रेमी ओमप्रकाश से शादी करने वाली शाहना ने इस्लाम धर्म छोड़ते हुए हिंदू धर्म अपना कर अपना नाम शारदा रख लिया। शारदा से शादी करने वाले उसके प्रेमी ओमप्रकाश ने बताया कि शाहना से पिछले दो वर्षों से प्यार करता था और मजहब की दीवार को तोड़ते हुए दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और अब वह जीवन भर साथ रहना चाहते हैं।
इस बारे में शारदा ने बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता था। उल्टा उसके साथ मारपीट करता था और जब मारपीट का विरोध किया तो उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तीन तलाक के बाद पूर्व पति हलाला का दबाब बना रहा था, लेकिन, उसने हलाला का विरोध किया और उनकी एक न मानी। तीन तलाक पीड़िता शाहना की मानें तो दो साल पहले उसकी मुलाकात बरेली के बहेड़ी के रहने वाले ओमप्रकाश से हुई, जिसके बाद दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। तीन तलाक पीड़िता शाहना अपने प्रेमी ओमप्रकाश के प्यार के खातिर बुलंदशहर छोड़कर बरेली आ गई।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल