बैतूल
बेटे की चाहत में बेटियों की हत्या की खबरें आप अक्सर देखते-सुनते होंगे। लेकिन मध्य प्रेदश के बैतूल में एक शख्स ने नवजात बेटे की हत्या कर डाली, क्योंकि वह बेटा चाहता था। इससे पहले उसने पत्नी की भी खूब पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि वह बेटी चाहता था, लेकिन बेटा पैदा होने से वह दुखी था।
घटना कोतवाली पुलिस थाने के बज्जरवाड गांव की है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अनिल उइके ने पहले पत्नी की पिटाई की और फिर 12 दिन के बेटे की हत्या कर डाली। पिटाई के बाद महिला मौके से फरार हो गई। वापस लौटी तो देखा कि झोपड़ी में नवजात बेटा मरा पड़ा था। उसके गले पर दबाए जाने के निशान थे।
उइके के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि उसके दो बेटे पहले से हैं और इस बार पर एक बेटी चाहता था। बेटी हो जाने की वजह से वह गुस्से में था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू