बिलासपुर.
बिलासपुर के साइबर थाने की टीम ने एक रिटायर्ड शिक्षक से धोखाधड़ी कर 80 लाख की ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीमा पॉलिसी में मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक रिटायर्ड शिक्षक से 79 लाख 85 हजार की ठगी की थी। साइबर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगला बाजपाई कैसल में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक वीरेंद्र कुमार से 79 लाख 85 हजार 912 रुपए ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।
मंगला बाजपाई कैसल में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक वीरेंद्र कुमार से 2 मई 2023 से 13 जून 2024 के बीच मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में जमा रकम में ब्याज मिलने और पैसा वापसी करने नाम पर सीओ मैनेजर व अन्य अधिकारी बनकर अलग-अलग तिथियां में 79 लाख 85 हजार 912 रुपए ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने बिहार में तीन दिनों तक कैंप लगाकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से जमुई निवासी गणेश कुमार मंडल और चिंटू बनारसी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई बरतने पर दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ रिटायर्ड शिक्षक व अन्य लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाकर उसमें एटीएम कार्ड इशू करवाया। साथ ही अलग-अलग लोगों के नाम से फर्जी सिम कार्ड खरीद कर विभिन्न बैंक खातों में पैसा जमा कराया जाता था। हालांकि, पुलिस ठगी की रकम को जब्त नहीं कर पाई है। जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय