आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन
नीमच
प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने पुलिस लाईन नीमच में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने जिले में उपलब्ध आपदा प्रबंधन के उपकरणों और सामग्रीयों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार, कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तौलानी, एडीएम सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाईन नीमच में सीआईएसएफ के आपदा प्रबंधन दल व्दारा प्रस्तुत आगजनी की रोकथाम के प्रदर्शन का अवलोकन किया। उन्होने आपदा प्रबंधन दल को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित भी किया। प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाईन नीमच में पुलिस विभाग व्दारा पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित समर कैम्प में भाग ले रहे बच्चों से चर्चा कर, परिचय प्राप्त किया और समर कैम्प में होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी ली। इस मौके पर पुलिस एवं होमगार्ड के अधिकारी, कर्मचारी एवं जवान उपस्थित थे। इसके पहले कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने नीमच जिले की आपदा प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना एवं तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। एडीएम सुश्री नेहा मीना ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर प्रजेन्टेंशन प्रस्तुत किया। प्रभारी मंत्री ने जिले में पुराने कुओं और बावडियों का सर्वेक्षण एवं चिन्हाकन कार्य की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि मुंडेर रहित पुराने कुओं और बावडियों को मजबूत जाली लगाकर ढक दिया जावे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू