पेंड्रा.
पेंड्रा थानाक्षेत्र में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में अपने रिश्तेदार के घर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के मौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मौसा का मृतक के साथ पैसों को लेकर मामूली विवाद था। जिसके बाद आरोपी के द्वारा लोहे की रॉड से युवक पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पूरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के डोंगरिया गांव का है। यहां मरवाही थानाक्षेत्र के बरौर गांव का रहने वाला कृपाल सिंह के साढू का बेटा चौहान सिंह पिछले चार माह से अपने मौसा कृपाल सिंह के घर पर ही रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव दो दिन पहले उसके घर के एक कमरे में मिला था। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक चौहान सिंह के सिर पर गहरे वार के निशान भी थे। जिसकी सूचना गांव के कोटवार के द्वारा पेंड्रा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक के मौसा को इस मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के निशानदेही पर ही हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयुक्त की गई लोहे का रॉड भी बरामद कर ली गई है। वहीं, आरोपी कृपाल सिंह भी हत्या के पीछे मृतक चौहान सिंह के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर वजह बताई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय