धार
नगर की वसंत विहार कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब अचानक से रहवासियों के कानों में गोली चलने की आवाज गूंज उठी।
सूत्रों के अनुसार लगभग आज दिन के करीब 11:45 पर एक युवती अपने निजी कार्य से कहीं जा रही थी। वही अचानक से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बसंत विहार कॉलोनी शीतला माता मंदिर के समीप युवती पर ताबड़तोड़ 4 राउंड फायरिंग की गई। जिससे युवती की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही रहवासियों के द्वारा नौगांव थाना पुलिस को सूचना दी गई । जिस पर नौगांव थाना टीआई भागचंद तंवर बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल से गोली के खाली खोखे जप्त कर, मृतक युवती को एंबुलेंस की सहायता से भोज हॉस्पिटल शव परीक्षण के लिए भेजा गया।
हालांकि घटना के बारे में अभी पुलिस कुछ भी नहीं बता पा रही है। घटना किस कारण से हुई युवती को गोली क्यों मारी गई। किसने मारी?? इन सब कारणों को लेकर पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का नाम पूजा पिता दशरथ चौहान बताया जा रहा है । पुलिस अज्ञात व्यक्ति पर जान से मारने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू