इंदौर
इंदौर के खुड़ैल में ढाई साल की बच्ची की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह घर के अंदर खेल खेलते-खेलते बालकनी में पहुंची। यहां रैलिंग के अंदर से झांकने लगी। इस दौरान वह नीचे गिर गई। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।
खुड़ैल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ढाई साल की साक्षी सिसौदिया की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। पिता बादल उसे घायल अवस्था में बुधवार शाम एमवाय लेकर पहुंचे। साक्षी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी।
चार माह पहले ही आए थे इंदौर
साक्षी के पिता बादल और मां चार माह पहले ही खंडवा से इंदौर आए थे। यहां बादल निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। परिवार के मुताबिक हादसा साक्षी नाना के घर हुआ। मामा जितेन्द्र ने बताया कि घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य काम पर गए हुए थे।
इकलौती बेटी थी
परिवार के मुताबिक बादल की शादी को चार साल के लगभग हो गए। उनका परिवार खेती किसानी करते हैं। परिवार ने बताया कि साक्षी उनकी इकलौती बेटी है। मां को बेटी मौत को लेकर सुबह तक जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक