कोरबा.
दीपका थाना क्षेत्र के राजीव नगर बस्ती में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी ग्लेरिया बाई (48) रविवार शाम को घर में अकेली थी। पति फुलसाय (50) शराब के नशे में घर आया। दोनों में विवाद हुआ, इसके बाद फुलसाय ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी ग्लेरिया बाई की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।
मृतका के बेटे अर्पित ने बताया कि वो और उसका छोटा भाई पास स्थित मैदान में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया हुआ था। जब उसे सूचना मिली तब मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसकी मां कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी, जिसे एक एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी युवराज तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी फुलसाय ने बताया कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी। वह इससे कई मर्दों के साथ घूमते हुए पाई गई। इसकी शिकायत दीपिका थाने में किया गई थी, उसके बाद भी वह अपने हरकतों से बाज नहीं आ रही थी, इसलिए उसने एक क्वार्टर शराब पी और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद उसे कोई पश्चाताप नहीं है। आरोपी और मृतका के दो लड़के और दो लड़की हैं। आरोपी कोरबा निवासी है, जो आईटीआई होल्डर है और दीपका के निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय