कल्याण/ठाणे.
सचिवालय में नौकरी दिलाने का वादा करके 4 लोगों से 39 लोगों से ठगी की गई। महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे जिले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ितों में एक दिव्यांग महिला है जो कि कल्याण शहर में फोटोकॉपी और टाइपिंग की दुकान चलाती है। उसने दावा किया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आता था। उस व्यक्ति ने महिला से मंत्रालय (सचिवालय) में नौकरी दिलाने में मदद की पेशकश की थी।
यही नहीं उस व्यक्ति और उसके एक अन्य साथी ने तीन अन्य लोगों के साथ भी सचिवालय में नौकरी दिलाने का झूठा वादा किया। जब पीड़ित नौकरी का पूछते तो दोनों आरोपी टालमटोली कर देते। बाद में जब पीड़ितों को शक हुआ तो उन्होंने अपना चैक वापस मांगा। तो आरोपियों ने कहा कि उनका चैक बाउंस हो गया है। दोनों आरोपियों ने चारों पीड़ितों से कथित तौर पर 39,71,800 रुपये लिए थे। महिला की शिकायत पर कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर कोलसेवाड़ी पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”