मुरैना
मुरैना शहर के मुख्य बाजार में सड़क पर जीप को रखकर धौंस जमा रहे नाबालिग से महिला आरक्षक ने जीप को सड़क किनारे करने को कहा। यह सुनकर नाबालिग ने महिला आरक्षक पर ही जीप चढ़ाने का प्रयास किया। जिस जीप को नाबालिग चला रहा है वह मॉडिफाई है। उसके पीछे कैबिनेट मंत्री लिखा है। मामला राजनीतिक हो जाने के बाद पुलिस ने महिला आरक्षक पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का मामला रफा-दफा कर दिया और नाबालिग ड्राइवर व मॉडिफाई गाड़ी को गलत बताते हुए कोर्ट चालान बना दिया है।
यह घटनाक्रम शनिवार शाम को मुरैना शहर के बाजार, गोपीनाथ की पुलिया के पास हुआ। यहां शाम के समय जाम के हालात बन जाते हैं। कोतवाली व यातायात पुलिस के कर्मचारी सड़क किनारे खड़े वाहनाें काे हटवा रहे थे, जिससे जाम की समस्या न हो।
इसी दौरान सड़क पर खड़ी काले रंग की मॉडिफाई जीप क्रमांक पीबी 03 बीसी 8949 को देखकर यातायात थाने की महिला आरक्षक प्रिया राजपूत ने उक्त गाड़ी के बंपर पर डंडा खटखटाते हुए इसे हटने को कहा। यह बात जीप चला रहे पिपरई गांव निवासी 16 साल के नाबालिग को नागवार गुजरी ।
नाबालिग गाड़ी को चालू करके तेज रफ्तार में महिला आरक्षक की ओर लाया और बेहद पास आकर ब्रेक लगाते हुए कहा कि आगे से हट जा नहीं तो गाड़ी चढ़ा दूंगा। महिला आरक्षक गाड़ी के आगे से हट गई। इसके बाद आरोपित ने गाड़ी के साथ भागने का प्रयास किया तो वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
काले रंग की इस जीप के पीछे कैबिनेट मंत्री लिखा हुआ है। उक्त गाड़ी को जब्त कर कोतवाली थाने में रखवा दिया गया है। पिपरई गांव निवासी राकेश गुर्जर के 16 साल के बेटे के नाम से 16500 रुपये की जुर्माना राशि का कोर्ट चालान बना दिया गया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू