शिवपुरी
शिवपुरी में सुबह सुबह स्कूल जाते हुए छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र की स्कूटी गायब है। छात्र गंभीर रूप से घायल हालत में खेत में मिला था। उसे अस्पताल लाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलसि ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत पीएस होटल के पास रहने वाला दसवीं का छात्र मिलान पुत्र अनिल धाकड़ मंगलवार की सुबह अपनी स्कूटी के पढ़ने के लिए सरस्वती विद्यापीठ स्कूल गया था, लेकिन छात्र स्कूल नहीं पहुंचा। करीब 8:30 बजे वह घायल अवस्था में बड़ा गांव रोड पर एक खेत में घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे गांव वाले ऑटो में लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की स्कूटी गायब है। मृतक के सिर के पास एक बड़ा पत्थर पड़ा मिला, जिसे उसके सिर पर पटका गया था। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू