अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा विगत तीन दिवस से अभियान चलाया जाकर नाबालिग वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।अभियान के तीसने दिन शनिवार की सुबह टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व मे सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले के द्वारा अनूपपुर के शासकीय उत्तकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास वाहन चेकिंग लगाई गई जो चेकिंग के दौरान टीवीएस मोपेड एम.पी. 65 जेड बी 0699, होण्डा मोटर सायकल एम.पी. 65 एम सी 6920, बिना नम्बर की हीरो मोटर सायकल, हीरो मोटर सायकल एम.पी. 65 एम जी 2081, टीवीएस मोटर सायकल एम.पी. 18 एम यू 8739 (कुल 05 दोपहिया वाहन) के नाबालिग बालको को नियम विरूद्ध दो पहिया वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाकर वाहन को जप्त कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व कोतवाली पुलिस द्वारा भारत ज्योति स्कूल एवं बेथेल मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास चेकिंग लगाई जाकर नाबालिग वाहन चालको के वाहन जप्त कर कानूनी कार्यवाही की गई है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान