नीमच
मध्य प्रदेश के नीमच जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड में भर्ती करीब 20 से 26 बच्चों की बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. इतनी बड़ी संख्या में एक साथ बच्चों की तबीयत खराब होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में 5 से 6 बच्चों को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया.
इनमें से कुछ बच्चों को उनके परिजन अपने साथ निजी अस्पताल में ले गए. इन बच्चों की उम्र 2 से 4 साल की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने से हुआ रिएक्शन. जिससे इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबियत खराब हो गई.
आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी के मिलते ही अधिकारियों और जिला चिकित्सालय में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद जिला अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भीड़ इकट्ठी हो गई. आला अधिकारी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए. फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है.

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान