अनूपपुर
दिनांक 11.10.2024 को श्री दुर्गाष्टमीं व नवमीं तथा दिनांक 12.10.2024 को विजयदशमीं के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा के दर्शन व दशहरा देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आवागमन जिले के प्रमुख कस्बों व स्थानों पर होता है। जिससे अत्यधिक भीड़भाड की स्थिति निर्मित होती है। उक्त त्यौहारों के शांतिपूर्ण व सफल आयोजन हेतु जिला कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा कोतमा अनुभाग के समस्त थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा क्षेत्र के विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम लगाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देषित किया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा बताया गया कि उक्त त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में उपलब्ध पुलिस बल के अलावा सहायक पुलिस महानिरीक्षक शहडोल श्रीमती प्रतिमा मैथ्यु, 100 अतिरिक्त जिला पुलिस बल एवं 150 ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों सहित कुल 500 का पुलिस बल जिले के विभिन्न संवेदनषील स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जिससे आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सकें।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू