कटनी
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में चार दिनों से चल रही आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई में अधिकारियों के हाथ 150 करोड़ रुपये से अधिक का खजाना लगा है। इसमें नकदी, सोना-चांदी, शेयर मार्किट के दस्तावेज सहित कई बेनामी संपत्ति के कागजात शामिल है, जो देश सहित विदेशों में खरीदी गई है।
दरअसल, कटनी के कारोबारियों में अनिल केवलानी और मनीष गेई के घर, ऑफिस, मील, मॉल सहित अन्य ठिकानों में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने दबिश दी थी। यह छापामार कार्रवाई सोमवार देर शाम तक जारी रही। इसमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित रायपुर के 100 से अधिक अधिकारियों की टीम करीब 50 लग्ज़री गाड़ियों में सवार होकर कटनी पहुंचे थे, जिन्होंने जांच दौरान विदेश में खरीदी गई अनेक संपत्ति, देश भर में शेयर मार्केट में किया गया इन्वेस्टमेंट के कई अहम दस्तावेजों को जब्त किया है। इसके साथ ही आयकर विभाग को दोनों व्यापारियों के ठिकानों से सोना-चांदी, हीरे के जेवरात सहित बड़ी मात्रा में नकदी भी मिली है, जो करीब 150 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है।
आयकर विभाग की टीम लंबे वक्त से दोनों ही व्यापारियों पर नजर बनाए रखे हुए थी, जो मौका मिलते ही दोनों ही व्यापारियों के दर्जनों ठिकानों पर दबिश देते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कटनी में चल रही कार्रवाई का संबंध पंजाब के किसी बड़े संस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।
दोनों व्यापारियों का कारोबार मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में फैला हुआ है। एक तरफ जहां अनिल केलवानी का कारोबार मैदा, दाल, राइस मिल सहित अन्य कारोबार है। तो मनीष गेई होटल, मॉल, दाल मील और भी कई बड़े कारोबार करते हैं, जिनके माधवनगर स्थित घर, ऑफिस और अन्य स्थानों पर जांच दौरान 150 करोड़ से ज्यादा का कैश मिला है। बावजूद इसके पूरी कार्रवाई लगातार जारी है। जो करीब दो दिन और चलाने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, आयकर विभाग की कार्रवाई से माधवनगर के अन्य बड़े कारोबारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू