बुरहानपुर
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शुक्रवार सुबह करीब तड़के चार बजे से आयकर अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है। यह टीम सुबह से ही शहर की कई संस्थाओं पर छापा मार करवाई कर रही है। अब तक शहर के करीब आधा दर्जन से अधिक फर्म के ठिकानों पर सुबह से जारी आयकर विभाग की इस तरह की छापामार कार्रवाई किए जाने की सूचना मिली है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के चार बजे 'नर्मदा परिक्रमा' लिखे वाहनों में सवार होकर आयकर अधिकारी शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठित फर्मों के दरवाजों पर पहुंचे और छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शहर के मैक्रो विजन स्कूल, राणा मार्बल्स, एक बड़े चाय पत्ती कारोबारी के साथ ही शहर के कुछ बड़े इंजीनियर और कॉलोनाइजर के ठिकानों पर पड़ी इस तरह की बड़ी छापेमारी जारी है जिसमें बड़ी आयकर चोरी उजागर होने की भी आशंका है।
सुबह 7 बजे टीम राणा मार्बल के संचालक को घर से अपने साथ ले गई। इसके बाद सर्वे शुरू किया गया। फिलहाल अफसरों ने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया है।
सुबह तड़के जब आयकर अधिकारी बुरहानपुर शहर के विभिन्न व्यापारियों के घरों-प्रतिष्ठानों पर पहुंचे तो अचानक शहर में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारियों की गाड़ी पर नर्मदा परिक्रमा लिखा हुआ था। इन आयकर छापों की भनक किसी को भी नहीं लगे शायद इसलिए इस तरह से अधिकारियों ने कदम उठाया हो। हालांकि अभी तक आयकर की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन शहर में तमाम तरह की चर्चा चल रही है। विधानसभा चुनाव से पहले पड़े इन छापो को राजनीतिक रूप से भी देखा जा रहा है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू