Oplus_131072
भोपाल/नई दिल्ली:: 29 अप्रैल 2025
भारत की साइबर संप्रभुता पर हमला करने की पाकिस्तान की एक और प्रयास नाकाम हो गई है. पहलगाम में आतंकी हमला और सीमा नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करने के बाद, पाकिस्तान अब भारत की डिजिटल सुरक्षा को चुनौती देने की असफल कोशिश कर रहा है. राष्ट्रीय सुरक्षा नेटवर्क की अभेद्य संरचना के चलते पाकिस्तान ने अब अपना ध्यान कल्याणकारी और शैक्षणिक वेबसाइटों की ओर मोड़ दिया है, जो सार्वजनिक रूप से सुलभ हैं.।
“आईओके हैकर” इंटरनेट ऑफ खिलाफ़ा नामक समूह के नाम से काम कर रहे साइबर हमलावरों ने वेबसाइटों को विकृत करने, ऑनलाइन सेवाओं में बाधा डालने और व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश की. हालांकि, भारत की बहुस्तरीय साइबर सुरक्षा प्रणाली ने इन प्रयासों का तुरंत पता लगा लिया और इनकी उत्पत्ति पाकिस्तान से होने की पुष्टि कर दी।
खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, चार संबंधित घटनाएं दर्ज की गई हैं. आर्मी पब्लिक स्कूल, श्रीनगर और एपीस रानीखेत की वेबसाइटों को भड़काऊ प्रचार से निशाना बनाया गया, वहीं एपीस श्रीनगर पर एक डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस हमला भी किया गया. आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइज़ेशन के डेटाबेस में सेंध लगाने की कोशिश की गई, जबकि इसी समय भारतीय वायुसेना प्लेसमेंट ऑर्गनाइज़ेशन पोर्टल को भी निशाना बनाया गया. चारों वेबसाइटों को समय रहते अलग कर सुधारात्मक कार्रवाई की गई. किसी भी संवेदनशील या संचालनात्मक नेटवर्क को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान