नगर निगम ग्रीन बांड से जुटायेगा 250 करोड़ रूपये
भोपाल
नगर पालिका इंदौर जलूद पंपिंग स्टेशन पर 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना के लिए ग्रीन बांड जारी करेगा। नगर निगम ग्रीन बांड से 250 करोड़ रूपये की व्यवस्था करेगा। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वीकृति दे दी गयी है।
प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मण्डलोई ने जानकारी दी है कि ग्रीन बांड जारी करने के प्रस्ताव पर नगर निगम परिषद् इंदौर की स्वीकृति के बाद आगामी कार्यवाही की जायेगी। बांड राशि की वापसी नगर निगम इंदौर अपने स्तर से करेगा। शासन इसके लिये अलग से कोई वित्तीय सहायता नहीं देगा।

More Stories
महाप्रबंधक पहुंची राजगढ़, भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल परियोजना का किया निरीक्षण
अवैध शराब तस्करी पर मप्र पुलिस की सख्त कार्रवाही, झाबुआ व भोपाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 करोड़ 66 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
चार नाबालिग बच्चों को सुरक्षित परिजनों से मिलाकर मप्र पुलिस ने संवेदनशील एवं मानवीयता का परिचय दिया