इंदौर
इंदौर में पटाखों जैसी आवाज के साथ बाइकों के मॉडिफाइड साइलेंसर से लोगों को परेशान करने की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इंदौर पुलिस (Indore Poliice) ने लगातार शिकायत मिलने के बाद बुधवार को दो घंटे के अंदर 25 बुलेट जब्त की है. मध्य प्रदेश पुलिस ने बुधवार यानी 14 फरवरी की शाम को मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक को एक अभियान के तहत जब्त किया है. इंदौर पुलिस ने मॉडिफायर साइलेंसर (Modified Silencer Bullets ) वाली बाइक की सूची करने के काम भी जुटी है.
डीसीपी जोन एक के आदित्य मिश्रा ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि कई लोग शहर में सार्वजनिक उपद्रव पैदा करने के लिए मॉडिफाइड या आफ्टरमार्केट साइलेंसर का इस्तेमाल करते हैं.' शिकायतें मिलने के बाद एसीपी आजाद नगर आशीष पटेल को ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे. एसीपी पटेल, टीआई नीरज मेधा और उनकी टीम के साथ मूसाखेड़ी चौराहे पर पहुंचे और संशोधित साइलेंसर का उपयोग करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ अभियान चलाया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई
इंदौर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 60 से अधिक बाइकें रोकीं और संशोधित या आधुनिक साइलेंसर वाली लगभग 25 बाइकें जब्त की. जिन बाइकों को पुलिस ने जब्त की है, वो पटाखों जैसी आवाज पैदा करती हैं. वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धारा के तहत जब्त कर लिया गया. इस मामले में आगे की जांच जारी है. एसीपी पटेल ने कहा कि पुलिस अब उन गैराज मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जहां बाइक के साइलेंसर को मॉडिफाई या चेंज किए जाते हैं. इंदौर पुलिस द्वारा सूची तैयार करने का काम जारी है. शुरुआती जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. इंदौर पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी का बख्शा नहीं जाएगा.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू