बड़वानी
शासकीय विधि महाविद्यालय बड़वानी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय ग्रामीण इकाई शिविर के पांचवे दिन बौद्धिक सत्र की मुख्य अतिथि श्रीमती शरद दरोगा ने साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए । साथ ही साइबर अपराधों के संबंध जागरूक होकर किस प्रकार से समाज की सहायता की जा सकती है। विशेष अतिथि एडवोकेट जया शर्मा ने लीडिंग केसेस पर चर्चा करते हुए साइबर अपराधो से कैसे निपटा जाए इसकी जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवक सुश्री वर्षा मालवीया तथा श्री रवि अलावे के द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं सेवक शांतिराम वास्कले द्वारा की गई। स्वयं सेवक आकाश सोलंकी विशेष अतिथि रहे। जिला संगठक डॉ आरएस मुजाल्दा वरिष्ठ स्वय सेवक सर्वश्री अंतिम मंडलोई, दीवान भूगवाडे, धरम अजय चैहान, रोशनी उपस्थित रहे। आभार कार्यक्रम अधिकारी प्रो कीर्ति पटेल ने व्यक्त किया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू